Achinta Sheuli: राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी अंचिता को स्वर्णिम सफलता की बधाई, CWG में भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 09:17 AM IST

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टर अचिंता शुली ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। अंचिता की इस सफलता पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

google

Achinta Sheuli Win Gold Medal: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की स्वर्णिम सफलता का दौर जारी है। अचिंता शेउली ने भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए पुरूषों के 73 किलो वर्ग में नया रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। अचिंता की सफलता पर पूरे देश से उन्हें बधाई मिल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अचिंता को बधाई दी है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले अचिंता एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Achinta Sheuli: राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी अंचिता को स्वर्णिम सफलता की बधाई, CWG में भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अंचिता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतकर और तिरंगा फहराकर भारत को गौरवान्वित किया है। आपने तुरंत एक प्रयास में विफलता पर काबू पा लिया और लाइनअप में शीर्ष पर पहुंच गए। आप वो चैंपियन हैं जिसने इतिहास रचा है। हार्दिक बधाई!'

End of Feed