पेट्रोल-डीजल पर राजनीति गरमाई, ममता के बाद राहुल-चिदंबरम ने उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 11:33 AM IST

Petrol-Diesel Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी दलों पर हमला करने के बाद विपक्षी दलों ने भी राजनैतिक हमले शुरू कर दिए हैं।

google

Petrol-Diesel Price: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी दलों पर हमला करने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री ने बुधवार को गैर शासित भाजपा राज्यों में सरकारों द्वारा VAT नहीं घटाने का आरोप लगाया, वहीं उनके बयान पर ममता बनर्जी , उद्धव ठाकरे से लेकर राहुल गांधी और पी.चिदंबरम ने हमला बोल दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र पर हमारा 97,000 करोड़ रुपये बकाया है। जिस दिन हमें इसकी आधी राशि भी मिल जाएगी, उसके अगले दिन हम पेट्रोल और डीजल पर 3,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी देंगे। 

 पेट्रोल-डीजल पर राजनीति गरमाई, ममता के बाद राहुल-चिदंबरम ने उठाए सवाल

वही पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि जिस दिन प्रधानमंत्री राज्यों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़तोरी को लेकर ठीकरा फोड़ रहे थे। उसी दिन वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि जीएसटी मुआवजे के तहत राज्यों का 78,704 करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने यह भी कहा यह जानना दिलचस्प होगा कि वित्त मंत्रालय ने बकाए की राशि की जानकारी देने के लिए उसी दिन को क्यों चुना।

End of Feed