यूक्रेन के खारकीव में मारे गए नवीन के पिता से पीएम मोदी ने की बात, CM बोम्मई ने कहा- 2 और साथ थे, एक घायल हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 06:39 PM IST

Naveen Shekharappa: यूक्रेन के खारकीव में हुए रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन शेखरप्पा के परिवार से बात की है।

google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता से बात की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि क्षेत्र में गोलाबारी के कारण आज सुबह खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज राजन ने मृतक की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिले के चालगेरी गांव के नवीन शेखरप्पा के रूप में की है।

यूक्रेन के खारकीव में मारे गए नवीन के पिता से पीएम मोदी ने की बात, CM बोम्मई ने कहा- 2 और साथ थे, एक घायल हुआ

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि मैं उनके परिवार को जानता हूं। वे मेरे बहुत करीब हैं। पीएम ने परिवार से बात की। हम शव को पाने और भारत वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे। मैंने पीएमओ और विदेश मंत्रालय से शव को वापस लाने में हमारी मदद करने का अनुरोध किया है। उसके साथ दो व्यक्ति थे। इनमें से एक घायल भी हो गया। वे हावेरी जिले के चालगेरी और रानेबेन्नूर तालुक से हैं। 

End of Feed