PM मोदी की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने शुरू की जांच, फ्लाईओवर, रैली स्‍थल पर गईं जस्टिस इंदु मल्‍होत्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 08:42 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले की जांच के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जस्टिस इंदु मल्‍होत्रा आज उस फ्लाइओवर पर भी पहुंचीं, जहां पीएम मोदी के काफिले को कुछ समय के लिए रोका गया था।

google

फ‍िरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जिस कमेटी का गठन किया है, वह आज (रविवार, 6 फरवरी) पहली बार मौके पर पहुंची। टीम ने उस जगह का जायजा लिया, जहां प्रधानमंत्री का काफिला लगभग 15-20 मिनट तक रुका रहा था। टीम उस जगह भी पहुंची, जहां पीएम मोदी रैली करने वाले थे।

PM मोदी की सुरक्षा में चूक: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने शुरू की जांच, फ्लाईओवर, रैली स्‍थल पर गईं जस्टिस इंदु मल्‍होत्रा

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मसले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 12 जनवरी को पांच सदस्‍यीय समिति का गठन किया था, जिसकी अध्‍यक्षता शीर्ष अदालत से रिटायर जज इंदु मल्‍होत्रा को सौंपी गई है। जस्टिस (रिटायर्ड) मल्‍होत्रा ने रविवार को उस फ्लाईओवर का जायजा लिया, जहां 5 जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुका रहा था। पीएम मोदी फिरोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे, जब कुछ किसानों के प्रदर्शन के कारण रास्‍ते में उनके काफिले को रोक दिया।

End of Feed