1971 के युद्ध में कच्छ की महिलाओं ने रात भर में हवाई पट्टी बना दी थी: पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 08:10 PM IST

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कच्छ की महिलाओं ने अपने अथक परिश्रम से कच्छ की सभ्यता, संस्कृति को भी जीवंत रखा है। कच्छ के रंग, विशेष रूप से यहां का हैंडीक्राफ्ट इसका बड़ा उदाहरण है। ये कलाएं और ये कौशल अब पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

google

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात के कच्छ के एक सेमिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1971 के युद्ध में भुज में हमारे हवाई क्षेत्र को दुश्मनों ने नष्ट कर दिया था; तब कच्छ की महिलाओं ने भारतीय सेना की लड़ाई की सुविधा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना रात भर में हवाई पट्टी बना ली। यह ऐतिहासिक है। आज देश की प्राथमिकता भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी में है, यही कारण है कि हम अपनी महिलाओं की समस्याओं को कम करने पर जोर दे रहे हैं। हमने अपने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए हैं। महिलाओं को धुएं की तकलीफ से मुक्ति दिलाने के लिए देश ने उन्हें 9 करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए।

1971 के युद्ध में कच्छ की महिलाओं ने रात भर में हवाई पट्टी बना दी थी: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि हमने मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया है। हमने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए हैं। बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए मौत की सजा का भी प्रावधान किया गया है। सरकार बेटियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 21 साल करने का भी प्रयास कर रही है। आज देश सशस्त्र बलों में बेटियों के लिए अधिक से अधिक भूमिकाओं को बढ़ावा दे रहा है, सैनिक स्कूलों में लड़कियों का प्रवेश शुरू हो गया है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' में लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए आपका बड़ा रोल है, लड़कियों के स्कूलों में प्रवेश का जश्न मनाने के लिए सरकार एक नया अभियान शुरू कर रही है। 

End of Feed