संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 11:47 AM IST

संसद की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के बजट सत्र में पिछले सत्र की तुलना में ज्यादा काम हुआ और कई अहम बिल पारित किए गए।

google

संसद के बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। बजट सत्र समापन 8 अप्रैल को होना था लेकिन इसका समापन एक दिन पहले हुआ है। संसद के मौजूदा बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हुई थी और इसका समापन आठ अप्रैल को होना था। सूत्रों ने भी कहा था कि बजट सत्र का समापन गुरुवार को हो सकता है। संसद के दोनों सदनों में पिछली सत्र की तुलना में ज्यादा कामकाज हुआ। इस सत्र में कुछ अहम बिल भी पारित किए गए। खास तौर से क्रिमिनल आईडेंटिफिकेशन प्रोसीजर बिल अहम रहा। इसके अलावा एमसीडी बिल को भी जिसमें दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण पर बल दिया गया। हालांकि इस बिल का आम आदमी पार्टी की तरफ से पुरजोर विरोध किया गया था।

संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज

चर्चा के केंद्र में था एमसीडी बिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच अप्रैल को राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया, जिसे बाद में राज्यसभा ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। बिल दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में संशोधन की मांग करता है ताकि दिल्ली के तीन नगर निगमों को एक इकाई में एकीकृत किया जा सके। विधेयक को लोकसभा ने 30 मार्च को पारित किया था

End of Feed