'मैं अकेला नहीं हूं जिसकी बस छूट गई है मेरे जैसे कई और हैं' नितिन पटेल का छलका दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2021, 07:49 AM IST

Nitin Patel : गुजरात (Gujarat) में भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel)को अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। इस पर डिप्टी सीएम नितिन पटेल का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि वह अकेले नहीं हैं जिनकी बस छूट गई है।

google

अहमदाबाद : भाजपा शासित गुजरात में नया मुख्यमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद एक बार फिर इस पद से वंचित रहने वाले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दिलों में रहते हैं और कोई भी उन्हें वहां से नहीं निकाल सकता। पटेल ने रविवार शाम को मेहसाणा शहर में एक समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि वह अकेले नहीं हैं, जिनकी बस छूट गई। उनके जैसे ''कई अन्य'' हैं।

'मैं अकेला नहीं हूं जिसकी बस छूट गई है मेरे जैसे कई और हैं' नितिन पटेल का छलका दर्द

रूपाणी ने शनिवार को सीएम पद से इस्तीफा दिया 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया था और रविवार को गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में पार्टी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें भूपेंद्र पटेल को अगला मुख्यमंत्री चुना गया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल इससे नाखुश हैं। रूपाणी के इस्तीफा देने के बाद नितिन पटेल को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। हालांकि पटेल ने कहा कि इन दावों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह रविवार को भाजपा के गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव की अनुमित लेने के बाद ही पार्टी कार्यालय से निकले थे।

End of Feed