Uttarakhand Char Dham Yatra: इस साल अब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा भक्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 11:25 AM IST

Uttarakhand Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषणा की कि इस साल की यात्रा की शुरुआत के बाद से छह-छह लाख से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में पहुंच चुके हैं।

google

Uttarakhand Char Dham Yatra: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने रविवार को बताया कि इस साल 3 मई को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से 19 लाख से अधिक भक्तों ने चार धाम यात्रा की है। मंदिर समिति ने बताया कि 11 जून की शाम तक उत्तराखंड के चारधाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 19,04,253 है। 8 मई से 11 जून की शाम तक 6,57,547 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे जबकि 6 मई से 11 जून की शाम तक 6,33,548 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। इस बीच उत्तराखंड में 27 मई तक यात्रा के दौरान कुल 91 तीर्थयात्रियों की जान चली गई है।

Uttarakhand Char Dham Yatra: इस साल अब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा भक्त

अब तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा

इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने 11 मई को यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या में एक-एक हजार की बढ़ोतरी करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। बढ़ोतरी के बाद एक दिन में 16,000 भक्त बद्रीनाथ धाम, 13,000 भक्त केदारनाथ धाम, 8,000 भक्त गंगोत्री धाम और 5,000 भक्त यमुनोत्री धाम की यात्रा कर सकते हैं।

End of Feed