उद्धव ठाकरे कैबिनेट का फैसला- औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर, उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशि रखा जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 08:04 PM IST

Maharashtra: उद्धव ठाकरे कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने को मंजूरी दी है।

google

उद्धव ठाकरे कैबिनेट ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलने का फैसला किया है। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर रखा जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट ने उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने को मंजूरी दी है। नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाएगा। 

उद्धव ठाकरे कैबिनेट का फैसला- औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर, उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशि रखा जाएगा

पार्टी में बगावत के बाद अपनी सरकार के लिए खतरे का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले मंगलवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की जिसमें औरंगाबाद शहर का नाम संभाजीनगर करने की मांग की गई। परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि उन्होंने मांग की कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया जाए। ठाकरे के करीबी सहयोगी परब ने कहा कि कल की कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। 

End of Feed