अलीगढ़: स्कूल में घुस आया तेंदुआ-बच्चे पर किया हमला-आईं काफी चोटें, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 03:34 PM IST

Aligarh Leopard: अलीगढ़ जिले के छर्रा में स्थित चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में तेंदुआ घुस आया। उसने एक बच्चे पर हमला भी किया। बच्चे को काफी चोटें आई हैं।

google

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कक्षा में तेंदुआ घुस गया। इससे बच्चों के बीच भगदड़ मच गई और वो बाहर भागने लगे। तेंदुआ ने एक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे काफी चोट भी आई हैं। ये घटना अलीगढ़ जिले के छर्रा कस्बा के चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की है।

अलीगढ़: स्कूल में घुस आया तेंदुआ-बच्चे पर किया हमला-आईं काफी चोटें, VIDEO

जिस बच्चे पर हमला किया उसका नाम लखीराज है। उसने बताया कि जैसे ही मैंने क्लास में एंट्री की तो मैंने देखा कि तेंदुआ बैठा हुआ था। जैसे ही मैं पीछे मुड़ा तो उसने मुझ पर झपट मारा। उसने पंजे मारे और काटा भी। बच्चे को पीट पर और हाथ पर काफी चोटें हैं।

कॉलेज ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। 

End of Feed