SKM Six demands : किसान संगठनों की वे 6 मांगें जिन्हें सरकार से पूरी करवाना चाहता है SKM    

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2021, 12:13 PM IST

SKM letter to PM Modi : तीन कृषि कानूनों (Farm Bills) को वापस लेने के विधेयकों को बुधवार को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद इन विधेयकों को संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।

google

नई दिल्ली : तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा को कैबिनेट की मंजूरी दिलाने के लिए सरकार जहां तैयारी कर रही है। वहीं, किसान संगठनों ने अपनी छह मांगों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गत शुक्रवार को प्रकाश पर्व के दिन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की। पीएम ने कहा कि इन कानूनों की वापसी के लिए संवैधानिक प्रक्रिया आगामी शीतकालीन सत्र में पूरी की जाएगी। पीएम ने किसानों से अपना धरना खत्म कर वापस अपने खेतों में लौटने की अपील की। 

SKM Six demands : किसान संगठनों की वे 6 मांगें जिन्हें सरकार से पूरी करवाना चाहता है SKM    
Photo Credit: ANI

मांगें पूरी होने तक धरना छोड़ने को तैयार नहीं किसान

पीएम की इस घोषणा का किसान संगठनों ने स्वागत किया है लेकिन वे अभी धरना स्थलों से वापस जाने के लिए तैयार नहीं हैं। किसान संगठन सरकार एमएसपी पर कानून बनाने सहित कुछ अन्य मांगों पर सरकार से भरोसा चाहते हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पीएम को पत्र लिखा है। आइए यहां जानते कि उनकी छह मांगें क्या हैं-

End of Feed