J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का एक्शन ढेर किए 2 आतंकवादी  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 04:24 PM IST

Kulgam Encounter: कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है, ये आतंकी सुरक्षाबलों के रडार पर थे, जिन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। 

google

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है, आतंकियों संग ये मुठभेड़  नौपोरा-खेरपोरा, त्रुबजी इलाके में हुई है, बताया जा रहा है कि मारे गये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और ये सुरक्षाबलों के निशाने पर थे।

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का एक्शन ढेर किए 2 आतंकवादी  
Photo Credit: ANI

कहा जा रहा है कि सुरक्षा बलों को कुलगाम ज‍िले के नौपोरा-खेरपोरा, त्रुबजी इलाके में संद‍िग्‍ध आतंकवादी गत‍िव‍िधियों का पता चला था। इस पर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और सर्च अभ‍ियान शुरू कर द‍िया। इस दौरान आतंकवाद‍ियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सुरक्षा बल ने आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब द‍िया।

End of Feed