अनंतनाग मुठभेड़ में मारा गया पुलवामा का आखिरी जिंदा गुनहगार! DNA जांच से होगी पुष्टि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2022, 02:41 PM IST

अनंतनाग में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे, जिनमें से एक की डीएनए जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक, उसकी तस्‍वीर पुलवामा हमले में शामिल आखिरी जीवित बचे आतंकी से मिलती-जुलती है।

google

श्रीनगर : जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हमले से जुड़े आखिरी जिंदा बचे आतंकी के भी खात्‍मे की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनंतनाग में 30 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में जो आतंकी मारे गए थे, उनमें से एक का चेहरा जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार से मिलता-जुलता है। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए आतंकी का DNA टेस्‍ट कराया जाएगा।

अनंतनाग मुठभेड़ में मारा गया पुलवामा का आखिरी जिंदा गुनहगार! DNA जांच से होगी पुष्टि

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी आत्‍मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद से ही सुरक्षा बल और जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़ी एक-एक गुत्‍थी को सुलझाने में लगी थी। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार का नाम भी सामने आया था, जो मामले में आखिरी जिंदा आतंकी माना जाता है। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि गुरुवार को मुठभेड़ में जिन आतंकियों की जान गई थी, उनमें एक का चेहरा समीर डार से मिलता है।

End of Feed