Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा के तंगधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर और जारी है सेना का ऑपरेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 02:38 PM IST

Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा के तंगधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

google

कुपवाड़ा: जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में सेना ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।  घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है और ऑपरेशन जारी है। सेना ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। खबर के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी यहां घुसपैठ की कोशिश में जुटे हुए हैं तभी सुरक्षाबलों ने अपना अभियान शुरू करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया। खबर अपडेट किए जाने तक मुठभेड़ जारी है।

Jammu & Kashmir: कुपवाड़ा के तंगधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर और जारी है सेना का ऑपरेशन
End of Feed