Jammu-Kashmir: कुलगाम में आतंकियों ने एक ड्राइवर पर चलाई गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 11:33 PM IST

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में ड्राइवर सतीश कुमार सिंह नाम के शख्स पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

google

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि आतंकवादियों ने कुलगाम के काकरान निवासी  नागरिक और पेशे से चालक सतीश कुमार सिंह पर गोलियां चलाईं। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस भीषण आतंकी वारदात में शामिल आतंकियों का जल्द ही सफाया कर दिया जाएगा। शामिल आतंकवादियों की तलाश जारी इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। 

Jammu-Kashmir: कुलगाम में आतंकियों ने एक ड्राइवर पर चलाई गोलियां, अस्पताल में तोड़ा दम

सतीश की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर रेफर किया था। यह हमला कुलगाम जिले के पुम्बई में शाम 7:30 बजे हुआ। उल्लेखनीय है कि कुलगाम और शोपियां जिलों के कुछ हिस्सों में राजपूत परिवार रहते हैं, जिन्होंने कभी जम्मू एवं कश्मीर से पलायन नहीं किया। वे लोग मुख्य रूप से सेब के व्यापार से जुड़े हैं। 

End of Feed