यह जरूरी है पुलिस टैक्नोलॉजी में अपराधियों से आगे हो, 48वीं पुलिस साइंस कांग्रेस में बोले अमित शाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 05:53 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब तक टैक्नोलॉजी का ज्ञान एक कांस्टेबल स्तर तक नहीं पहुंच जाता, तब तक हम आधुनिक अपराधियों से निपटने में सक्षम नहीं होंगे।

google

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीएपीटी भोपाल में 48वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में फिक्की टेक एक्सपो का उद्घाटन किया। अमित शाह ने शुक्रवार को देश भर में पुलिसिंग सिस्टम में सुधार का आह्वान किया और खबरी (मुखबिर) प्रणाली के पुनरुद्धार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि पुलिस अपराधियों से आगे हो, उन्हें तकनीक की समझ हो। जब तक टैक्नोलॉजी का ज्ञान एक कांस्टेबल स्तर तक नहीं पहुंच जाता, तब तक हम आधुनिक अपराधियों से निपटने में सक्षम नहीं होंगे। 48वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए ये बात कही। विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए शाह ने कहा कि एक व्यापक नीति की जरूरत है।

यह जरूरी है पुलिस टैक्नोलॉजी में अपराधियों से आगे हो, 48वीं पुलिस साइंस कांग्रेस में बोले अमित शाह
Photo Credit: Twitter

अमित शाह ने ट्वीट किया है भोपाल में '48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस' का उद्घाटन किया। यह पुलिसिंग क्षेत्र के सामयिक विषयों पर नवीन विचारों व विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रणाली को अपनाने का एक अहम मंच है। मोदी सरकार पुलिसबल को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर उन्हें और मजबूत बनाने हेतु कटिबद्ध है।

End of Feed