रूस-यू्क्रेन विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया भारत का रूख, कहा- ऐसे निकलेगा समाधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 02:33 PM IST

रूस-यूक्रेन के बीच यूद्ध जैसे हालात को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वार्ता के जरिए समाधान चाहता है और शांति स्थापित करना चाहता है।

google

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने चिंता व्यक्त की है और कहा कि इसे कूटनीतिक तरीके हल किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा था कि हम यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर हो रही गतिविधियों और रूसी संघ द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा समेत पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि रूसी संघ के साथ लगी यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गंभीर चिंता का विषय है। इससे इस इलाके में शांति और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूक्रेन संकट पर आज प्रतिक्रिया दी। 

रूस-यू्क्रेन विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया भारत का रूख, कहा- ऐसे निकलेगा समाधान

उन्होंने कहा कि भारत वार्ता के जरिए समाधान चाहता है और शांति स्थापित करना चाहता है। मुझे यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच बातचीत के बाद कोई समाधान निकलेगा। भारत अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के पक्ष में है। 

End of Feed