भारत ने 99 देशों के विदेशी यात्रियों को दी क्वारंटीन फ्री यात्रा की अनुमति, लेकिन हैं ये शर्तें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 10:49 PM IST

भारत ने 99 देशों के विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन फ्री प्रवेश फिर से शुरू कर दिया है। लेकिन यात्रा के लिए गाइडलाइन्स और शर्तों का पालन करना होगा।

google

नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को उन 99 देशों के विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन फ्री प्रवेश फिर से शुरू किया। जो COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की परस्पर मान्यता के लिए सहमत हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और रूस समेत इन 99 देशों के यात्रियों, जिन्हें "कैटेगरी A" के तहत लिस्टेड किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 नवंबर को जारी अंतरराष्ट्रीय आगमन के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार। उन्हें एयर सुविधा पोर्टल (newdelhiairport. in) पर स्व घोषणा फॉर्म भरना होगा और तय यात्रा से पहले नेगेटिव COVID-19 RT-PCR रिपोर्ट अपलोड करना होगा।

भारत ने 99 देशों के विदेशी यात्रियों को दी क्वारंटीन फ्री यात्रा की अनुमति, लेकिन हैं ये शर्तें

यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर RT-PCR टेस्ट किया जाना चाहिए। प्रत्येक यात्री को रिपोर्ट की प्रामाणिकता के संबंध में एक घोषणापत्र भी प्रस्तुत करना होगा और ऐसा नहीं करने पर आपराधिक मुकदमा सामना करना पड़ेगा। ऐसे देश हैं जिनका भारत के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त या विश्व स्वास्थ्य संगठन से मान्यता प्राप्त वैक्सीन के टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता पर समझौता है।

गाइडलाइंस में कहा गया कि इसी तरह, ऐसे देश हैं जिनका भारत के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है, लेकिन वे उन भारतीय नागरिकों को छूट देते हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त या WHO-मान्यता प्राप्त वैक्सीन के साथ COVID-19 टीका लगाया गया है। पारस्परिकता के आधार पर, ऐसे सभी देशों के यात्री जो भारतीयों (Category A देशों) को क्वारंटीन फ्री प्रवेश प्रदान करते हैं, उन्हें आगमन पर कुछ छूट दी गयी है।

End of Feed