'जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा', अजमेर दरगाह के खादिम का भड़काऊ वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 04:35 PM IST

Salman Chishti Ajmer Dargah News: नुपुर शर्मा के बयान के बाद देश के अलग- अलग हिस्सों से लगातार धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात कही है।

google

Ajmer Dargah News: मजहब के नाम पर आखिर समाज में जहर घोलने और दहशत पैदा करने की साजिश क्यों रची जा रही है। 'सर तन से जुदा' गैंग आखिर इतना बेखौफ क्यों है। आखिर क्यों राजस्थान में बेखौफ होकर मजहब की आड़ में लोगों को धमकाने का सिलसिला चल रहा है। अब इस मामले में एंट्री हुई हिस्ट्रीशीटर और अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती की, जिसका एक वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।

'जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा', अजमेर दरगाह के खादिम का भड़काऊ वीडियो वायरल

क्या कहता है खादिम

 वीडियो में खादिम सलमान चिश्ती रोते हुए कह रहा है, 'वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मेरे बच्चों की कसम मैं उसे गोली मार देता। और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा मैं उसे यह अपना घर दे जाऊंगा ओर रास्ते पर निकल जाऊंगा। यह वादा करता है सलमान। मैं आज भी चीरने का दम रखता हूं।' यह पहली बार नहीं है जब मौलाना ने इस तरह का बयान दिया है वह पहले भी 17 जून को 'गुस्ताख ए रसूल की यही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा' जैसा बयान दे चुका है जिसके बाद उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या हुई थी।

End of Feed