Karnataka: बीजेपी विधायक की मांग- मदरसों पर लगे प्रतिबंध, पढ़ाया जाता है राष्ट्र विरोधी पाठ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 08:22 AM IST

कर्नाटक बीजेपी विधायक MP रेणुकाचार्य ने कहा कि मैं सीएम और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करता हूं। क्या हमारे पास अन्य स्कूल नहीं हैं जहां हिंदू और ईसाई छात्र पढ़ते हैं? यहां राष्ट्रविरोधी पाठ पढ़ाते हैं।

google

कर्नाटक के भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने शनिवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से राज्य में मदरसों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा। उनका कहना है कि मदरसे 'राष्ट्र-विरोधी पाठ' का प्रचार करते हैं। रेणुकाचार्य ने कहा ने कहा कि मैं सीएम और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करता हूं। क्या हमारे पास अन्य स्कूल नहीं हैं जहां हिंदू और ईसाई छात्र पढ़ते हैं? आप यहां राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाते हैं। उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए या अन्य स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम को यहां पढ़ाया जाना चाहिए।

Karnataka: बीजेपी विधायक की मांग- मदरसों पर लगे प्रतिबंध, पढ़ाया जाता है राष्ट्र विरोधी पाठ

ये भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में भी काम करते हैं। उन्होंने हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और पार्टी पर इस मुद्दे को गढ़ने और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने मदरसों की आवश्यकता पर भी सवाल उठाया। 

End of Feed