ओवैसी पर हुए हमले पर अमित शाह ने दिया बयान, कहा- बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार कर लें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 03:31 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से सरकार द्वारा दी गई जेड प्लस सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध किया। सरकार के आकलन के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी को अभी भी सुरक्षा संबंधी खतरा है।

google

हाल ही में उत्तर प्रदेश में AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने काफिले पर फायरिंग की थी। वह सुरक्षित बच गए लेकिन उनके वाहन के निचले हिस्से पर गोली के 3 निशान थे। इस घटना को तीन गवाहों ने देखा। एफआईआर दर्ज की गई है। 

ओवैसी पर हुए हमले पर अमित शाह ने दिया बयान, कहा- बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार कर लें

शाह ने आगे कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके मूवमेंट की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वह सकुशल दिल्ली पहुंच गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से दो अनधिकृत पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

End of Feed