Hijab controversy : कर्नाटक में स्कूल खुले, छात्राओं को उतारना पड़ा हिजाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 12:09 PM IST

Hijab controversy : हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए कर्नाटक में आज फिर स्कूल खोले गए। छात्राएं हिजाब पहन कर स्कूल पहुंची लेकिन स्कूल में प्रवेश करने से पहले हिजाब उतारना पड़ा।

google

Hijab controversy : हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के 10वीं क्लास तक के स्कूल आज फिर खुल गए। छात्र स्कूल आ रहे हैं, स्थिति शांतिपूर्ण है, और जिला प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहा है। उडुपी, दक्षिण कन्नड़ जिलों और बेंगलुरु के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अप्रिय घटनाओं के बाद प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। आज मांड्या में रोटरी स्कूल के बाहर माता-पिता और एक शिक्षक के बीच बहस हुई क्योंकि उसने छात्राओं को परिसर में प्रवेश करने से पहले हिजाब उतारने के लिए कहा गया था। 

Hijab controversy : कर्नाटक में स्कूल खुले, छात्राओं को उतारना पड़ा हिजाब

एक अभिभावक ने कहा कि कि छात्रों को कक्षा में जाने की अनुमति देने का अनुरोध करने के बाद हिजाब उतार दिया जा सकता है, लेकिन वे हिजाब के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

End of Feed