Omicron: स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, देनी होगी 14 दिन की यात्रा की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2021, 10:19 PM IST

Guidelines for Tourists in India: स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। एयर सुविधा पोर्टल पर यात्रियों को निगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। 14 दिनों की यात्रा की जानकारी देनी होगी। नई गाइडलाइंस 1 दिसंबर से लागू होगी।

google

Health Ministry guidelines: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 1 दिसंबर से प्रभावी होने वाले दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। अब यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करने होगी और 14 दिनों की यात्रा का विवरण जमा कराना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, 'जोखिम वाले देशों' के यात्रियों को आगमन के बाद कोविड टेस्ट कराना होगा और एयरपोर्ट पर ही रिजल्ट की प्रतीक्षा करनी होगी। 

Omicron: स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, देनी होगी 14 दिन की यात्रा की जानकारी

यदि रिपोर्ट नेगेटिव है तो वे 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन होंगे। 8वें दिन पुन: परीक्षण होगा और यदि नेगेटिव हो, तो अगले 7 दिनों के लिए स्वयं की निगरानी करें।

'जोखिम वाले देशों' को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी और 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। एक उप-खंड (कुल उड़ान यात्रियों का 5%) को आगमन पर एयरपोर्ट पर रैंडम तरीके से कोविड 19 परीक्षण से गुजरना होगा। 

End of Feed