Gujarat: गुजरात में इस शादी में नहीं होगा दूल्हा, खुद से ही शादी करेगी ये लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 09:38 AM IST

Gujarat: गुजरात की एक 24 साल की लड़की इस महीने की 11 जून को खुद से ही शादी करने जा रही है। ये शादी मंदिर में होगी और शादी का निमंत्रण लोगों को भेज दिया गया है।

google

Gujarat: किसी भी अन्य भारतीय दुल्हन की तरह क्षमा बिंदु 11 जून को अपनी शादी के लिए तैयारियां कर रही हैं। 24 साल की क्षमा बिंदु ने अपने शादी के लिए जूलरी और लहंगा खरीदने के साथ पार्लर भी बुक किया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस शाादी में दूल्हा नहीं होगा और क्षमा खुद के साथ ही शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस शादी में मेहमान होंगे, लेकिन उनकी संख्या उतनी नहीं होगी, जितनी आमतौर पर शादियों में देखने के मिलती है। 

Gujarat: गुजरात में इस शादी में नहीं होगा दूल्हा, खुद से ही शादी करेगी ये लड़की
Photo Credit: Times of India

वडोदरा की क्षमा ने बताया कि गुजरात में शायद ये पहली सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी है। साथ ही कहा कि किशोरावस्था के बाद से मैं कभी शादी नहीं करना चाहता थी। किसी तरह, परंपरा ने मुझे कभी आकर्षित नहीं किया, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी और इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। क्षमा ने कहा कि कुछ लोग भले ही इस शादी को गलत मानें, लेकिन मेरे माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उसकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है।

माता-पिता ने शादी को दिया अपना आशीर्वाद- क्षमा

End of Feed