Uttarakhand: उद्यान विभाग पर लगे आरोपों के बीच RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी और विभाग ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 06:44 PM IST

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग की एक महिला कर्मचारी ने समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट पर अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं और इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

google

Dehradun: उत्तराखंड में इन दिनों भर्तियों को लेकर सियासी माहौल गर्म है। इस बीच उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि विभाग ने ऐसे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उद्यान विभाग पर घोटाले के आरोप लगाने वाले समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक करगेती के खिलाफ विभाग की ही महिला कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में देहरादून कैंट में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अपने खिलाफ हुई एफआईआर को झूठा बताते हुए दीपक करगेती ने राजधानी के गांधी पार्क में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

Uttarakhand: उद्यान विभाग पर लगे आरोपों के बीच RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी और विभाग ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

दीपक के आरोप

दीपक करगेती ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए आरोप लगाया कि, 'मैं अप्रैल माह से लगातार आवाज उठा रहा हूं कि वर्तमान में खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग के निदेशक द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मैंने इसके खिलाफ चौखटिया से लेकर गैरसैंण तक पदयात्रा भी की। मैंने विजिलेंस को भी सारे साक्ष्य औऱ सबूत भेजे। मेरे द्वारा एक पूर्व में सूचना मांगी गई थी जो जवाब इन्होंने दिया था उससे मैं संतुष्ट नहीं था। मैंने प्रथम अपीलीय अधिकारी से अपील लगाई थी। उसके बाद मुझे 31 अगस्त को सर्किट हाउस दफ्तर में बुलाया गया था उसमें जिस पर आरोप लगे थे, वो लोक सूचना अधिकारी के साथ मौजूद थे। चार पुरुष एक महिला कर्मचारी थे। यहां सब कुछ डिस्कशन होने के बाद इसके दो घंटे बाद मेरे पास कैंट थाने से कॉल आता है कि आपके खिलाफ उद्यान विभाग की महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। नशा करने का आरोप लगाया । मैं खुद थाने गया और वहां मुझे बैठाए रखा, मैंने मांग की कि मेरा मेडिकल कराया जाए लेकिन नहीं कराया गया। बाद में मुझे डांट लगाते हुए भगा दिया गया। मुझे कल आने को कहा गया जिसके बाद मैंने 1 तारीख से आमरण अनशन शुरू कर दिया।' 

End of Feed