शिवसेना-शिवसैनिकों को MVA के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा: एकनाथ शिंदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 09:59 PM IST

Eknath Shinde: बागी नेता एकनाथ शिंदे ने शिवसैनिकों को संदेश दिया है कि वो शिवसेना और शिवसैनिकों को MVA के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

google

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा है कि वो जो भी कर रहे वो शिवसेना और शिवसैनिकों को महा विकास अघाडी से बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रिय शिवसैनिकों, अच्छी तरह से समझें, एमवीए के खेल को पहचानो..! मैं शिवसेना और शिवसैनिकों को एमवीए के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। यह लड़ाई आप शिवसैनिकों के लाभ के लिए समर्पित है....आपका एकनाथ संभाजी शिंदे। 

शिवसेना-शिवसैनिकों को MVA के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा: एकनाथ शिंदे

इससे पहले उन्होंने एक विधायक का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि जलगांव जिले के परोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री चिमनराव अबासाहेब पाटिल की स्पष्ट भूमिका...हम पिछले 30 साल से कांग्रेस के साथ और एनसीपी की स्थापना के बाद से संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस-एनसीपी के साथ हमारा पारंपरिक संघर्ष था और आगे भी रहेगा। वे निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे प्राथमिक चुनौती हैं। इस दृष्टि से हम सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री उद्धवजी ठाकरे से स्वाभाविक गठबंधन बनाने का अनुरोध किया। लेकिन हमें उनसे कोई मंजूरी नहीं मिली और हमने अपने नेता एकनाथजी शिंदे से स्पष्ट रुख अपनाने का आग्रह किया। महाराष्ट्र के कोने-कोने में सभी शिवसैनिक स्वाभाविक गठबंधन चाहते हैं। इसीलिए इस विचारधारा के लिए इस विद्रोह की भूमिका को पार्टी के दो तिहाई से अधिक विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 

End of Feed