ED Big action on PFI: प्रवर्तन निदेशालय ने 'मनी लॉड्रिंग केस' में पीएफआई के बैंक खातों को किया 'कुर्क'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 10:03 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जानकारी दी कि उसने एक चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बैंक खातों को कुर्क कर दिया है। एजेंसी ने पीएफआई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में खातों को कुर्क कर दिया है।

google

नई दिल्ली:  प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने मनी लॉड्रिंग  ( money laundering) में इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)और एक संबद्ध संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन  (Rehab India Foundation) के कम से कम 33 बैंक खातों को कुर्क किया है अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ED Big action on PFI: प्रवर्तन निदेशालय ने 'मनी लॉड्रिंग केस' में पीएफआई के बैंक खातों को किया 'कुर्क'

खातों में 68 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है। अधिकारियों ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएफआई के 23 खाते हैं, जिनमें 59,12,051 रुपये हैं और रिहैब इंडिया फाउंडेशन के 10 खातों में 9,50,030 रुपये हैं। इस्लामिक संगठन का गठन 2006 में केरल में हुआ था और इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

ED ने एक ट्वीट में कहा कि उसने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और रिहैब इंडिया फाउंडेशन  के बैंक खातों को कुर्क कर लिया है-

End of Feed