'जब तक सीएम नहीं चाहते तब तक दंगे नहीं हो सकते' खरगोन हिंसा पर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 09:06 PM IST

खरगोन हिंसा पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब मैं सीएम था तब पंडित मिश्रा मुझसे कहा करते थे कि जब तक सीएम नहीं चाहते तब तक दंगे नहीं हो सकते।

google

खरगोन हिंसा पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंडित द्वारका, पंडित मिश्रा मुझसे कहा करते थे कि जब तक सीएम नहीं चाहते तब तक दंगे नहीं हो सकते। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद मैं मुख्यमंत्री बना। 2003 तक कोई दंगा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि मैंने सांप्रदायिक तनाव भड़काने वालों को गिरफ्तार किया था।

'जब तक सीएम नहीं चाहते तब तक दंगे नहीं हो सकते' खरगोन हिंसा पर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
Photo Credit: ANI

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज जो हो रहा है वह प्रशासन की विफलता है। सांप्रदायिक तनाव बीजेपी सरकार का सबसे बड़ा हथियार है, वे इसका राजनीतिक उपयोग हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए करते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए कि ये पत्थर कहां से आए? किसने पथराव किया? क्यों बदला गया रूट? 

End of Feed