सिंगापुर जाने से मुझे रोक रही PM मोदी की सरकार- दिल्ली CM का दावा, AAP ने कहा- ये संघीय ढांचे पर प्रहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 01:31 PM IST

दिल्ली के सीएम ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान बताया, "उम्मीद करता हूं कि देश को सही और एक अच्छे राष्ट्रपति मिलेंगे।"

google

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सिंगापुर जाने से रोक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कोई अपराधी नहीं हैं। वह तो चुने हुए विधायक हैं।  

सिंगापुर जाने से मुझे रोक रही PM मोदी की सरकार- दिल्ली CM का दावा, AAP ने कहा- ये संघीय ढांचे पर प्रहार

सोमवार (18 जुलाई, 2022) को राष्ट्रपति चुनाव 2022 में वोट डालने के बाद सीएम ने मीडिया के सामने दावा किया- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझे (वर्ल्ड सिटीज समिट में जाने से) क्यों रोका जा रहा? सिंगापुर सरकार ने मुझे दिल्ली मॉडल को लेकर स्वास्थ्य-स्कूलों में सेवाओं की वृद्धि के बारे में बताने के लिए बुलाया है। इससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed