VIDEO: जब सदन में केजरीवाल को याद आ गई अमिताभ बच्चन की 'दीवार', फिल्मी डायलॉग दोहरा यूं बोला BJP पर हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 08:44 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने दिल्ली विधानसभा के भीतर दावा किया- बीजेपी ने देश की सारी पार्टियों को तोड़ लिया। केवल आम आप ही है, जिससे भाजपा की पैंट गीली होती है। बीजेपी के शीर्ष के दोनों नेता आप से डरते हैं।

google

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार (पांच जुलाई, 2022) को दिल्ली विधानसभा में फिल्मी अंदाज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमलावर होते नजर आए। उन्होंने इसके लिए बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पुरानी फिल्म दीवार के एक डायलॉग का सहारा लिया। उन्होंने हू-ब-हू फिल्मी डायलॉग तो नहीं दोहराया, मगर उससे मिलते-जुलते शब्दों के जरिए बीजेपी को घेरा।  

VIDEO: जब सदन में केजरीवाल को याद आ गई अमिताभ बच्चन की 'दीवार', फिल्मी डायलॉग दोहरा यूं बोला BJP पर हमला
Photo Credit: ANI

वह बोले- ये चुनाव नहीं कराएंगे। क्यों नहीं कराएंगे...एक पिक्चर आई थी, अमिताभ बच्चन की। नाम था- दीवार। देखी होगी आप सब ने। उसमें अमिताभ और शशि कपूर आपस में बात कर रहे होते हैं। बच्चन उस सीन में कहते हैं कि तुझे क्या मिला? मेरे पास तो धन-दौलत, गाड़ी और बंगला है...तुम्हारे पास क्या है? कपूर कहते हैं- मेरे पास मां है। 

End of Feed