Delhi: रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी आग, 1 मरीज की मौत का संदेह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 08:35 AM IST

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार सुबह ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) पर आग लगने से हड़कंप मच गया। बाद में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

google

Delhi: दिल्ली के रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) पर शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की 9 गाड़ियां भेजी गई। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 1 मरीज जो वेंटिलेटर पर था, उसे छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। साथ ही कहा कि संदेह है कि उस मरीज की मौत हो गई है। आग लगने की घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। 

Delhi: रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी आग, 1 मरीज की मौत का संदेह
Photo Credit: ANI

अस्पताल में लगी आग पर पूरी तरह से पाया गया काबू

End of Feed