Covid 19: वैक्‍सीन की 4 डोज लगवाने के बाद भी संक्रमण से नहीं बच पाई महिला, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 03:17 PM IST

कोविड रोधी अलग-अलग वैक्‍सीन की कुल चार डोज लगवाने के बाद भी महिला इस खतरनाक वायरस के चपेट से बच नहीं पाई। महिला ने सिनोफार्म और फाइजर की दो-दो डोज ली थी।

google

इंदौर (मप्र) : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 44 वर्षीय एक महिला को एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। इसके बाद दुबई निवासी इस महिला को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। खास बात यह है कि यह महिला दो अलग-अलग कोविड-19 रोधी टीकों की कुल चार खुराक पहले ही ले चुकी है।

Covid 19: वैक्‍सीन की 4 डोज लगवाने के बाद भी संक्रमण से नहीं बच पाई महिला, जानें पूरा मामला

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने कहा, 'इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। इस तय प्रक्रिया के मुताबिक आज (बुधवार) को 89 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 44 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मिली।'

End of Feed