महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के 'डुप्लीकेट' विजय माने के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है वजह-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 11:17 PM IST

Eknath Shinde Duplicate: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के हमशक्ल शख्स विजय माने के खिलाफ पुणे में केस दर्ज किया गया है, उसपर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का आरोप है।

google

Maharashtra CM Eknath Shinde's duplicate: कहते हैं कि दुनिया में हर किसी का हमशक्ल यानी कि डुप्लीकेट (Duplicate) होता है चाहें वो विश्व के किसी भी कोने में हो, हालांकि इसकी प्रामाणिकता नहीं है, ऐसे ही महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का हमशक्ल एक शख्स पुणे में रहता है उसका नाम विजय माने (Vijay Mane) है उसपर पुणे में केस दर्ज हुआ है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के 'डुप्लीकेट' विजय माने के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है वजह-Video
Photo Credit: BCCL

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की छवि खराब करने के आरोप में विजय माने नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुणे के बंड गार्डन थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक माने ने हिस्ट्रीशीटर शरद मोहोल के साथ भी पोज दिए और दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

गणेश उत्सव समारोह के दौरान 'डुप्लिकेट' सीएम ने लोकप्रियता हासिल की

End of Feed