West Bengal: बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- पश्चिम बंगाल को जलने से बचाइए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 11:24 AM IST

West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में हिंसक विरोध के मद्देनजर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से टीएमसी शासित राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात करने का आग्रह किया।

google

West Bengal: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पार्टी के पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में सौमित्र खान ने गृह मंत्री से हावड़ा जिले के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने और कर्फ्यू लगाने के कारण हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात करने का आग्रह किया है। सौमित्र खान ने अमित शाह से पश्चिम बंगाल को जलने से बचाने की अपील करते हुए कहा कि बंगाल सुरक्षित नहीं है।

West Bengal: बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- पश्चिम बंगाल को जलने से बचाइए
Photo Credit: ANI

बंगाल सुरक्षित नहीं- सौमित्र खान

साथ ही पत्र में सौमित्र खान ने लिखा कि बंगाल के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए, आपको (अमित शाह) जल्द से जल्द एक केंद्रीय बल नियुक्त करना चाहिए और पश्चिम बंगाल की सुरक्षा उन्हें सौंपनी चाहिए ताकि पश्चिम बंगाल के लोगों को दमनकारी और अत्याचारी सरकार से आजादी मिल सके। पत्र में  सौमित्र खान ने अमित शाह को राज्य की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि 9 जून को हावड़ा में विरोध के नाम पर नेशनल हाइवे को छह घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया, जिससे बहुत सारे लोग प्रभावित हुए।

End of Feed