India Vs Pak: आखिर क्यों बरेली के इस शख्स को दुबई में पहनना पड़ा पाकिस्तानी टी-शर्ट, पाक झंडा भी दिखा साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 05:18 PM IST

India Vs Pak: एशिया कप के दौरान हुए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इसी मैच में बरेली के बिजनेसमैन संजम जायसवाल ने यह हरकत की थी।

google

Aisa Cup 2022: भारत के एक शख्स को पाकिस्तानी टीम का टी-शर्ट पहनना और झंडा रखना भारी पड़ता दिख रहा है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। शख्स यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है।

India Vs Pak: आखिर क्यों बरेली के इस शख्स को दुबई में पहनना पड़ा पाकिस्तानी टी-शर्ट, पाक झंडा भी दिखा साथ
Photo Credit: Times Now

क्या है पूरा मामला

दरअसल जब दुबई में भारत-पाकिस्तान का मैच एशिया कप के तहत हो रहा था, तब एक हिन्दुस्तानी शख्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए दिखा, उसके हाथ में पाकिस्तान का झंडा भी दिखा। शख्स की पहचान एक भारतीय के तौर पर जैसे ही हुई, उसे लेकर विवाद होने लगा। लोग उसकी देशभक्ति पर सवाल उठाने लगे। हालांकि शख्स ने दूसरे हाथ में भारत का भी झंडा ले रखा था।

End of Feed