Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर में इस साल 62 आतंकवादी ढेर, इनमें से 15 विदेशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 02:36 PM IST

Jammu And Kashmir: कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 62 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

google

Jammu And Kashmir: कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मठभेड़ों में इस साल अब तक 62 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इन आतंकवादियों में 15 विदेशी थे। इस बात की जानकारी बृहस्पतिवार को कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने दी है। कुमार के अनुसार  मारे गए 62 आतंकवादियों में से 39 लश्कर-ए-तैयबा के थे जबकि15 जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।  इसके अलावा हिजबुल मुजाहीन के 6 और अल बद्र के 2 आतंकावादियों को भी मार गिराया गया है।

Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर में इस साल 62 आतंकवादी ढेर, इनमें से 15 विदेशी

पुलवामा में बड़ी कामयाबी

इसके पहले  पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकियों को मारने में सुरक्षाबलों को आज सफलता मिली । बुधवार को मित्रिगाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के पहले दिन एक आतंकी मारा गया था जबकि दूसरा आतंकी आज मारा गया।  ये दोनों आतंकी मार्च0 अप्रैल 2022 में प्रवासी मजदूरों पर हमले के लिए जिम्मेदार थे। मुठभेड़ में मारा गया आतंकी ऐयाज हाफिज इंजीनियर था और जनवरी 2022 से लापता था।

End of Feed