तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और वारंट जारी, गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 06:32 PM IST

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक और वारंट जारी हुआ। कोर्ट ने आदेश दिया कि बग्गा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए।

google

नई दिल्ली: बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक और वारंट जारी हुआ। मोहाली कोर्ट ने वारंट जारी किया। मोहाली कोर्ट ने पंजाब पुलिस को आदेश दिया है कि बग्गा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए। गौर हो कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मोहाली में दर्ज एक मामले में बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया था। हालांकि, बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रहे पंजाब पुलिस के वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया था और पंजाब पुलिस के वाहनों को कुरुक्षेत्र के पीपली पुलिस थाने ले जाया गया था। इसके बाद, दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बेहद नाटकीय घटनाक्रम में कुरुक्षेत्र में बग्गा को पंजाब पुलिस से अपने संरक्षण में ले लिया था। फिर उसे लेकर दिल्ली आई थी।

तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और वारंट जारी, गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि वे सिर्फ किसी न किसी मामले में तजिंदर बग्गा पर केस करना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस यहां जनकपुरी में मौजूद है, वे सभी कानूनी कार्रवाई में हमारे साथ रहेंगे और हम उनका सहयोग करेंगे।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में संबंध में गिरफ्तार किया गया। उन्हें शुक्रवार देर रात एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।  उधर बग्गा के अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह उनके लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करेगी। 

End of Feed