केजरीवाल Vs LG का नया चैप्टर! उपराज्यपाल ने कथित लो फ्लोर बस घोटाले की शिकायत CBI को भेजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 11:43 AM IST

DTC की 1,000 बसों की खरीद और रखरखाव में अनियमितता के आरोप के बीच उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव ने एलजी को यह सुझाव दिया था।

google

DTC Bus Scam: दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने डीटीसी द्वारा 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में घोर अनियमितता/भ्रष्टाचार के मामले में मिली शिकायत सीबीआई को भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एलजी कार्यालय ने बताया कि मुख्य सचिव के प्रस्ताव को दिल्ली के उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इस साल जून में सक्सेना को संबोधित एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने “पूर्व नियोजित तरीके से” परिवहन मंत्री को बसों की निविदा व खरीद के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

केजरीवाल Vs LG का नया चैप्टर! उपराज्यपाल ने कथित लो फ्लोर बस घोटाले की शिकायत CBI को भेजी

बढ़ेगा सियासी पारा

राज्यपाल की मंजूरी के बाद दिल्ली में एक बार फिर सियासत तेज हो सकती है। आम आदमी पार्टी पहले से ही उपराज्यपाल पर हमलावर है और इस आदेश के बाद सियासी लड़ाई और तेज होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली बीजेपी तथा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल सरकार पर फिर से हमलावर होगी। पिछले कुछ समय से वैसे ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच नई शराब नीति को लेकर जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं।

End of Feed