'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस के पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, लिखा- 'मैं थक चुकी हूं और अब...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 08:04 AM IST

Nikki Sharma Post: टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। इसके साथ ही उन्होंने यहां मैसेज लिखा, 'मैंने कोशिश की लेकिन मैं थक गई हूं, अब मैं..'। एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

google

Nikki Sharma Deletes All Posts: टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा (Nikki Sharma) ने हर किसी को हैरान करते हुए सोशल मीडिया से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा मैसेज शेयर किया जिससे हर कोई परेशान हो गया। उनके इस मैसेज के बाद उनके फैंस से लेकर को- एक्टर्स तक उनकी चिंता कर रहे हैं। 

'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस के पोस्ट से बढ़ी फैंस की चिंता, लिखा- 'मैं थक चुकी हूं और अब...'
Photo Credit: Instagram

एक्ट्रेस ने पोस्ट किया ये मैसेज

निक्की ने ना केवल इंस्टाग्राम से अपने सभी पोस्ट डिलीट किए और अपनी डीपी तक हटाई बल्कि उन्होंने यहां मैसेज लिखा, 'मैंने कोशिश की लेकिन मैं थक गई हूं, अब मैं अपने ही विचारों से मुक्त होना चाहती हूं।' निक्की के इस पोस्ट ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी। टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में उनके साथ काम कर चुके एक्टर अभिषेक भालेराव ने ट्विटर के जरिए निक्की से जुड़ी ये जानकारी दी।

End of Feed