पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने ठुकराए 1200-1300 प्रपोजल, एक मशहूर एक्टर ने भी शादी के लिए किया था प्रपोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 03:31 PM IST

TV Actress Kanishka Soni Abusive relationship: कनिष्का सोनी ने बताया- 'एक बहुत ही मशहूर एक्टर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उनका असली चेहरा सिर्फ दो महीने में ही सामने आ गया। वह बहुत हिंसक था। मैं उसका नाम नहीं लूंगी क्योंकि इससे विवाद पैदा होगा...।'

google

TV Actress Kanishka Soni Abusive relationship and wedding proposal: टीवी स्टार कनिष्का सोनी काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खुद से शादी करने वालीं कनिष्का सोनी ने कहा है कि रिश्तों को लेकर उनका अनुभव ज्यादातर बदसूरत रहा है। एक नए साक्षात्कार में, कनिष्का सोनी ने अपने एक अपमानजनक रिश्ते में होने के बारे में बात की। कनिष्का सोनी ने यह भी खुलासा किया कि काम के बदले में उन्हें अक्सर इंडस्ट्री में कैसे प्रपोज किया जाता था। 

पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने ठुकराए 1200-1300 प्रपोजल, एक मशहूर एक्टर ने भी शादी के लिए किया था प्रपोज

जैसा कि हम जानते हैं कनिष्का सोनी ने इस महीने की शुरुआत में तब ध्यान खींचा, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की घोषणा की। एक्ट्रेस ने खुद से शादी कर ली है। अभिनेत्री को उनके टीवी शो दीया और बाती हम के लिए जाना जाता है। उन्होंने पवित्र रिश्ता, देवों के देव… महादेव और महाबली हनुमान जैसे टीवी शो में भी काम किया है।

End of Feed