टीवी की नीमकी मुखिया बनी दुल्हन, भूमिका गुरुंग ने शेखर मल्होत्रा के साथ लिए सात फेरे 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 06:14 PM IST

Bhumika Gurung Wedding: छोटे पर्दे की पॉपुलर अदाकारा भूमिका गुरुंग ने शेखर मल्होत्रा के साथ शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर भूमिका और शेखर की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

google

Bhumika Gurung Wedding Pictures: नीमकी मुखिया नाम से मशहूर छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा भूमिका गुरुंग अब शेखर मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मुंबई में भूमिका गुरुंग और शेखर मल्होत्रा ने सात फेरे लिए। यह एक इंटिमेट सेरेमनी थी जिसमें उनके परिवार वालों के साथ कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। भूमिका ने अपनी शादी को लेकर यह बताया था कि वह इस दिन का इंतजार बेसब्री से कर रही थीं। वह अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनके साथ उनके पति शेखर भी इस दिन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही भूमिका गुरुंग की शादी की तस्वीरें सामने आई वैसे ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गईं। यहां देखें भूमिका गुरुंग की शादी की तस्वीरें।

ई टाइम्स से अपनी शादी से पहले बात करते हुए भूमिका गुरुंग ने यह कहा था कि 'मैं बहुत थक चुकी हूं, लेकिन मुझे इस अहसास से बहुत प्यार है कि मैं जल्द ही ऐसे इंसान से शादी करने वाली हूं जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी बिताना चाहती हूं। यह एक अलग फीलिंग है। हम दोनों इस दिन का इंतजार कर रहे थे। एक महीने पहले हमने यह तय किया था कि मार्च के महीने में हम दोनों शादी करेंगे। हर एक लड़की की तरह मैं भी अपनी शादी के बारे में बहुत सपने देखा करती थी। और मेरी शादी एकदम वैसी ही है जैसा मैं चाहती थी। 

End of Feed