13 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, जानिए कब और किस चैनल पर होगा टेलिकास्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 01:20 PM IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi repeat telecast: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 13 साल बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। जानिए कब, किस चैनल पर देखें क्योंकि सास भी कभी बहू थी।

google

 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi repeat telecast:  साल 2000 से लेकर 2008 तक टीवी पर सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला पहला सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर टीवी में वापसी कर रहा है। सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर तुलसी और विरानी परिवार से मिलने का मौका मिलेगा।

13 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, जानिए कब और किस चैनल पर होगा टेलिकास्ट

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का रिपीट टेलिकास्ट स्टार प्लस पर 16 फरवरी 2022 को बुधवार हर शाम पांच बजे आएगा। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रोमो शेयर कर लिखा, 'इस प्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुरानी यादें ताजा हो गई है। आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मेरी हर एक यादें ताजा हो जाती है। हर एक पल जिसने इस सीरियल को सबसे पसंदीदा शो बनाया! उसी प्यार के साथ जुड़िए इस सफर से दोबारा। बुधवार से हर रोज, शाम पांच बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर।'

End of Feed