बालिका वधू की चाइल्ड स्टार से मर्दानी की एक्ट्रेस तक शामिल, ऐसी है Kyun Utthe Dil Chhod Aaye की कास्ट और कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2021, 09:10 PM IST

Kyun Utthe Dil Chhod TV Serial Detail: कौन बनेगा करोड़पति को टीवी शो क्यों उत्थे दिल छोड़ आए ने रिप्लेस किया है। इसमें लाहौर की रहने वालीं 3 लड़कियों अमृत, वश्मा और राधा की कहानी दिखाई जा रही है...

google

छोटे परदे पर दर्शकों के लिए एक नया टीवी धारावाहिक शुरू हो गया है। जिसका नाम क्यों उत्थे दिल छोड़ आए?(Kyun Utthe Dil Chhod Aaye) है। इसे शशि-सुमीत द्वारा बैनर शशि सुमीत प्रोडक्शंस ने निर्मित किया है।  Kyu Uthe Dil Chod Aye 25 जनवरी से ऑनएयर हो गया है। इसने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 को रिप्लेस किया है। 

बालिका वधू की चाइल्ड स्टार से मर्दानी की एक्ट्रेस तक शामिल, ऐसी है Kyun Utthe Dil Chhod Aaye की कास्ट और कहानी

बात अगर क्यों उत्थे दिल छोड़ आए की कहानी की करें तो ये साल 1947 के बैकड्रॉप पर है। जब सब जगह इंडिया-पाकिस्तान का बंटवारा चर्चित मुद्दा बना हुआ था। सीरियल में लाहौर की रहने वालीं 3 लड़कियों अमृत, वश्मा और राधा की कहानी दिखाई जा रही है। जो कि बंटवारे के बाद आने वाले कल से अनजान नई उम्र में प्यार कर बैठती हैं। इन्हीं के इर्द-गिर्द शो की कहानी है।

अब तीनों के प्यार को उनकी मंजिल मिलेगी या नहीं? क्या सीमाएं बंटने के बाद समय की कसौटी पर खरी उतरेंगी इनकी प्रेम कहानियां? ये सभी लव बर्ड्स इस बात से अनजान हैं कि आजादी के बाद उनका क्या होगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको भी आने वक्त में कहानी के जरिए पता चलेंगे। 

End of Feed