Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : 'इनकी दो-दो मां है' बसंती के रोल पर अली असगर के बच्चों का बनाया जाता था मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 10:17 PM IST

Ali Asgar on Jhalak Dikkhla Jaa 10: अली असगर झलक दिखलाजा सीजन 10 में परफॉर्म कर रहे हैं। अली ने बताया कि उनके महिला किरदार के कारण बच्चों को काफी कुछ सुनना पड़ता था। जानिए क्या कहा अली असगर ने।

google

मुंबई. अली असगर रिएलिटी शो झलक दिखलाजा 10 (Jhalak Dikkhla Jaa 10) में नजर आ रहे हैं। अली असगर इससे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में दादी का किरदार निभा चुके हैं। अली की बेटी ने झलक दिखलाजा में बताया था कि दादी के किरदार के कारण स्कूल में उनके दोस्त चिढ़ाते थे। बनाया जाता था। अब अली ने खुलासा किया है कि उनके बेटे ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें कुछ और नहीं आता है। अली असगर ने ये भी बताया कि स्कूल में बच्चों को उनके बसंती किरदार के लिए भी चिढ़ाया जाता था। 

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : 'इनकी दो-दो मां है' बसंती के रोल पर अली असगर के बच्चों का बनाया जाता था मजाक

अली असगर (Ali Asgar) ने झलक दिखलाजा 10 में कहा, 'मेरे बच्चों को स्कूल में चिढ़ाया जाता था कि मैं केवल महिलाओं के किरदार निभा रहा हूं। मेरे बच्चे तब चौथी या पांचवीं क्लास में पढ़ते थे। मैं बसंती का किरदार निभाता था तो उन्हें चिढ़ाया जाता था। मेरे बच्चों से उनके दोस्त कहते थे, अरे इसका बाप बसंती है, इसकी दो-दो मां है। हर रविवार को मेरी पूरी फैमिली साथ डिनर करती है, मेरे शो टीवी में चलता था और टीवी में घोषणा होती थी कि मैं बहू बनकर आने वाला हूं। मेरा बेटा खड़ा हो जाता और पूछता, 'आपको और कुछ आता नहीं है? ' 

End of Feed