Bohot Pyaar Karte Hai: स्टार भारत पर शुरू हुआ नया शो 'बहुत प्यार करते हैं', करण ग्रोवर और सायली सालुंखे की बनी जोड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 02:07 PM IST

Bohot Pyaar Karte Hai: स्टार भारत परनया शो शुरू हुआ है जिसका नाम है 'बहुत प्यार करते है'। इस शो का पहला एपिसोड स्टार भारत पर 5 जुलाई से रात 9.30 बजे प्रसारित हुआ।

google

Bohot Pyaar Karte Hai: स्टार भारत पर 5 जुलाई को नया शो शुरू हुआ है जिसका नाम है 'बहुत प्यार करते है'। इस शो का पहला एपिसोड स्टार भारत पर 5 जुलाई से रात 9.30 बजे प्रसारित हुआ। इस शो ने जय कन्हैया लाल की को रिप्लेस किया है। शो में अभिनेता करण वी ग्रोवर, सुपरस्टार रितेश मल्होत्रा का किरदार निभा रहे हैं और अभिनेत्री सायली सालुंखे, एक आरटीओ अधिकारी इंदु रैना का किरदार निभा रही हैं। इस शो के जरिए अभिनेत्री शिरीन मिर्ज़ा (Shireen Mirza) ने लंबे समय बाद टेलीविजन में वापसी की है, वह शो में अहम किरदार निभा रही हैं। 

Bohot Pyaar Karte Hai: स्टार भारत पर शुरू हुआ नया शो 'बहुत प्यार करते हैं', करण ग्रोवर और सायली सालुंखे की बनी जोड़ी

इस शो की कहानी काफी खास है जिसमें दो अलग-अलग लोग साथ आएंगे। एक प्यार की तलाश में है और दूसरी अपनी बच्ची के लिए मां और पिता दोनों बनकर उसकी परवरिश कर रही है। हालात दोनों को मिलाएंगे लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे यह दोनों लोग एक साथ आएंगे और एक परिवार बनेंगे। बहुत प्यार करते है नाम के इस शो मे एक प्रेम कहानी को दर्शाया गया है। 

End of Feed