Lata Mangeshkar Songs Facts: लता मंगेशकर का पहला और आख‍िरी गाना कौन सा था, क‍िस म्यूजिक डायरेक्टर के साथ नहीं क‍िया कभी काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 01:52 PM IST

Lata Mangeshkar Death News, Lata Mangeshkar First and Last Song: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर देश सदमे में है। पैसों की तंगी के कारण अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली गायिका लता दीदी की कुछ अनसुनी बातें आप यहां जान सकते हैं। 

google

Lata Mangeshkar Interesting And Lesser Known Facts: स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसें लीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह लंबे समय से इस अस्पताल में भर्ती थीं, 5 फरवरी को एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। लेकिन आज लता मंगेशकर की जीवन की लड़ी टूट गई और उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि लता मंगेशकर का फिल्मी करियर पैसों की तंगी की वजह से शुरू हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि पहली बार लता मंगेशकर ने जिस फिल्म में गाना गाया था उस फिल्म से उनके गाने को निकाल दिया गया था। लता मंगेशकर से जुड़ी ऐसी ही कुछ रोचक और दिलचस्प अनसुनी बातें आप इस लेख में पढ़ सकते हैं। 

कला क्षेत्र से जुड़ा था लता दीदी का परिवार

End of Feed