Miss Diva 2021 Exclusive: मिस यूनिवर्स के लिए ऐसे तैयारी कर रही हैं हरनाज संधू, तीनों ही स्टार्स ने खोले जिंदगी के राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2021, 10:25 PM IST

Liva Miss Diva Universe 2021: हरनाज संधू लीवा मिस दीवा यूनीवर्स-2021 का खिताब जीतने के बाद इजरायल में होने वाली मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। हरनाज ने कहा कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को जीतने के लिए जी-जान से मेहनत करेंगी। इसके साथ ही वह भारत-इजरायल के संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगी।

google

मुंबई. चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने को लीवा मिस दीवा यूनीवर्स-2021 का खिताब जीत लिया है। हरनाज संधू अब दिसंबर में इजराइल में होने वाली मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा पुणे की रहने वाली रितिका खतानी को लीवा मिस दिवा सुपरनेशनल 2021 चुना गया।

Miss Diva 2021 Exclusive: मिस यूनिवर्स के लिए ऐसे तैयारी कर रही हैं हरनाज संधू, तीनों ही स्टार्स ने खोले जिंदगी के राज

रितिका अब इंटरनेशनल मिस सुपरनेशनल 2021 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, जयपुर की रहने वाली सोनल कुकरेजा दूसरे स्थान पर रहीं। टाइम्स नाउ नवभारत ने तीनों से ही खास बातचीत की और आगे आने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं को लेकर उनकी क्या कुछ तैयारियां है, इसके बारे में भी जाना।

लीवा मिस दीवा यूनीवर्स-2021 को लेकर क्या कुछ तैयारियां थीं?
हरनाज संधू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स कर रही हैं। इस सवाल के जवाब में उनका कहना था कि वह योगा और मेडिटेशन बहुत करती हैं। यही वजह है कि वह  लीवा मिस दीवा यूनीवर्स तक पहुंचत पाईं. उनका कहना है कि आपको अपनी मेंटल हेल्थ के बारे बहुत सजग रहना चाहिए। मिस दीवा यूनीवर्स की 45 दिनों में उन्होंने अपने मकसद के बारे में जाना।

End of Feed