Kartik Aryan COVID 19 Positive: दूसरी बार कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, लिखा- 'COVID से रहा नहीं गया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 04:31 PM IST

Kartik Aryan COVID 19 Positive: भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस को अब एक झटका लगा है। कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

google

Kartik Aryan COVID 19 positive. कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। इस बीच कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। एक्टर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी है। कार्तिक के पोस्ट के बाद फैंस उन्हें जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Kartik Aryan COVID 19 Positive: दूसरी बार कार्तिक आर्यन को हुआ कोरोना, लिखा- 'COVID से रहा नहीं गया'

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर लिखा, 'सब कुछ पॉजीटिव चल रहा था, कोविड (COVID 19 Positive) से रहा नहीं गया।' इसके साथ उन्होंने अपनी भूल भुलैया 2 की फोटो शेयर की है। कार्तिक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोविड से संक्रमित हो गए थे। इससे पहले मार्च 2021 में भी इस महामारी से संक्रमित हो गए थे। इस दौरान वह मनाली में भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे।  

End of Feed