अनुराग कश्यप की बेटी आलिया रह चुकी हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में, बोलीं- इससे निकलना आसान नहीं.....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 11:03 PM IST

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah in toxic relationship : अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आलिया ने खुलासा किया कि वो टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

google

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah in toxic relationship : फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप आए दिन सुर्खियों रहती हैं। आलिया कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ पर हमेशा खुलकर बात करती हैं। आलिया ने हाल ही में बताया है कि वो टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर गर्ल टॉक प्वाइंट 5 नाम के वीडियो में इस मुद्दे पर बात की। वीडियो में एक यूजर ने उनसे पूछा कि टॉक्सिक रिलेशनशिप को कैसे हैंडल करें। आलिया ने बताया कि वो टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। मैं इसके बारे में झूठ नहीं बोलूंगी। इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता है, खासतौर पर जब आप उस रिलेशनशिप में लंबे समय से रह रहे हो।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया रह चुकी हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में, बोलीं- इससे निकलना आसान नहीं.....
Photo Credit: Instagram

आलिया ने आगे कहा कि इस दौरान आपको खुद को अपनी प्रायोरिटी बनना होगा। उन्होंने कहा, किसी भी रिलेशनशिप में आपको खुद को सबसे आगे रखना होता है। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक रहता है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में लड़कियों के द्वारा पूछे गए है कई अन्य सवालों का जवाब दिया।

End of Feed