क्या फिल्मों में वापसी करेंगी मुमताज? बोलीं- 'पति ने इजाजत दी तो वर्ना...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 09:14 AM IST

Mumtaz on वेटेरन एक्ट्रेस मुमताज ने हाल ही में सोशल मीडिया लाइव के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर भी बात की।

google

वेटेरन एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) अपने जमाने की सबसे मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली मुमताज ने 11 साल की उम्र में फिल्म सोने की चिड़िया से एक्टिंग डेब्यू किया था। 

क्या फिल्मों में वापसी करेंगी मुमताज? बोलीं- 'पति ने इजाजत दी तो वर्ना...'

फिल्मों में वापसी के लिए पति की इजाजत 

मुमताज ने साल 1961 में फिल्म स्त्री से टीनेजर के तौर पर काम किया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं। अब वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और हाल ही में अपनी बेटी तान्या माधवानी संग लाइव सेशन का वीडियो शेयर किया। इस दौरान फैंस ने उनसे जानना चाहा कि क्या वो बॉलीवुड में वापसी करेंगी? इसपर मुमताज ने कहा, 'मैं नहीं जानती। अगर मुझे कोई ऐसा रोल ऑफर होता है जो मेरे दिल को छुए, जो अच्छा हो और जो लोगों को भी पसंद आए शायद तब मैं फिल्मों में वापसी करने के बारे में सोचूंगी। लेकिन इससे पहले मुझे अपने पति की इजाजत लेनी पड़ेगी। अगर वो इजाजत देते हैं कि मैं फिल्म कर सकती हूं तभी मैं फिल्म करूंगी वर्ना नहीं करूंगी।'

End of Feed